फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth extends their help to the needy

जरूरतमंदों की मदद को युवाओं ने बढ़ाए हाथ

Sat, 15 May 2021 09:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Youth extends their help to the needy
कोरोना संक्रमण में भोजन-पानी की समस्या से जूझ रहे असहाय लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, टिहरी झील बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान और दीपक चमोली ने 50 राशन किट तैयार की है। बताया कि सोमवार से जरूरतमंदों को सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र के मुलायम सिंह रावत ने भी बनाली गांव में 10 गरीब परिवारों को राशन किट और चिकित्सा सामग्री दी। उन्होंने बताया कि उमेश कुमार के सहयोग से उन्होंने जरूरतमंदों को सामग्री दी।
विज्ञापन

विधायक ने भ्रमण कर जाना लोगों का हालचाल
नई टिहरी। विधायक डा. धन सिंह नेगी ने मखलोगी पट्टी के गांवों का भ्रमण कर लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में रह रहे परिवार को 41 राशन किट समेत मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए। कहा कि कोरोना संकट में सभी लोग स्वयं और अपने परिवारों की सुरक्षा कर महामारी से लड़ने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक नेगी ने केमवालगांव में कंटेनमेंट जोन में रह रहे 14 और छाती में 27 परिवारों को राशन किट भेंट की। साथ ही राशन विक्रेताओं को मास्क व फेस शील्ड दी। इस मौके पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदंबा बेलवाल, भाजपा महामंत्री बलवंत मखलोगा, प्रधान राखी राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना धनोला, मानवेंद्र बिष्ट, जगवीर रावत, तहसीलदार शिप्रा वर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed