फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Youth dies after falling into a ditch

खाई में गिरने से युवक की मौत

Thu, 25 Mar 2021 07:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling into a ditch
थाना क्षेत्र के सिल्ला पुल के पास एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। उसके साथी उसे थत्यूड़ अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि बुधवार रात को कुंवर सिंह (30) अपने साथियों के साथ सिल्ला पुल के रास्ते अपने घर ग्राम मथलाऊं दल्ला जा रहे थे। रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह सड़क से नीचे खाई में गिर गया, जिससे उसे काफी चोट आई। साथ चल रहे लोगों ने उसे खाई से निकालकर थत्यूड़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क से नीचे गिरने के कारण मौत होने से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। बताया गया कि युवक लॉकडाउन के बाद से गांव में ही रह रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed