फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   X-ray service will be restored soon in CHC Chaund

Tehri News: सीएचसी चौंड में जल्द बहाल की जाएगी एक्स-रे सेवा

Sat, 28 Sep 2024 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 28 Sep 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
X-ray service will be restored soon in CHC Chaund
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाॅक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड में एक्स-रे की सुविधा जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया गया है। व्यापारियों ने अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की है। सीएमओ डाॅ. श्याम विजय ने कहा कि प्रतापनगर में सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों से कहा कि वे मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास करें।
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र में स्थित अस्पतालों का निरीक्षण करने गए सीएमओ ने सीएचसी और पीएचसी सहित कई स्वास्थ्य उप केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड पहुंचे सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में लगाई गई एक्स-रे मशीन में कुछ दिक्कतें आ रही थी। उसमें सुधार कर दिया गया है। अब यह सुविधा जल्द सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ नियुक्त करने की मांग की है। व्यापारियों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव में फार्मासिस्ट को यथावत रखने की मांग की है। सीएमओ ने कहा कि प्रतापनगर क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चिकित्साधिकारी डाॅ. कुलभूषण त्यागी, जिला पंचायत सदस्य उदय रावत, राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार, दर्शन सिंह पोखरियाल, डाॅ. हर्ष वर्मा, बलवीर गुसाईं, जीएस बिष्ट, हीरामणि नौटियाल, धनपाल राणा, सुनील पैन्यूली, सुनील, विजय राणा, प्रदीप रावत, सुंदर सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed