फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   X-ray machine will be installed in Community Health Center Chamba

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में लगेगी एक्सरे मशीन

Wed, 12 May 2021 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
X-ray machine will be installed in Community Health Center Chamba
टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने जिला अस्पताल बौराड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा को एक-एक एंबुलेंस और चंबा अस्पताल में एक एक्सरे मशीन के लिए विधायक निधि से 26 लाख स्वीकृत किए हैं। उन्होंने सीडीओ को तत्काल इन कार्यों के लिए धनराशि आवंटित करने को कहा है।
विज्ञापन

विधायक नेगी ने बताया कि सरकार जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। जिला अस्पताल बौराड़ी और श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में आईसीयू यूनिट, नरेंद्रनगर कोविड सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करा दिया है। बताया कि जिला अस्पताल बौराड़ी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा के लिए हाइटेक एंबुलेंस हेतु विधायक निधि से 22 लाख 50 हजार रुपये और सीएचसी चंबा में साढ़े तीन लाख की लागत से एक्स-रे मशीन क्रय करने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर भिलंगना क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी व आंध्रप्रदेश में व्यवसाय कर रहे उद्योगपति बचन सिंह रावत ने भी कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए घनसाली क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य उपकरण और दवाइयां दी। घनसाली के ग्यारह गांव पट्टी के हिंदाव निवासी रावत ने घनसाली के लिए दवाई, थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed