{"_id":"60253e788ebc3ee8f429871c","slug":"workers-should-work-hard-at-booth-level-sajvan-new-tehri-news-drn3704683180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर करें मेहनत : सजवाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर करें मेहनत : सजवाण
विज्ञापन
थत्यूड़ में कांग्रेस की बैठक में पहुंचे जिले के प्रभारी विजयपाल सजवाण का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : NEW TEHRI
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जौनपुर की बैठक में पहुंचे जिले के प्रभारी विजयपाल सजवाण ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर मेहनत करें। अब चुनाव के लिए समय कम रह गया है। ऐसे में कांग्रेस को जिताने के लिए टीम भावना से कार्य करें।
जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित कांग्रेस की बैठक में जिले के प्रभारी सजवाण ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की चार साल की विफलताओं को जनता तक ले जाएं। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस को जिताने के लिए रणनीति बनाकर काम करें। प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि धनोल्टी विधानसभा में पिछले 15 साल से कांग्रेस का विधायक नहीं बना। राजधानी के नजदीक होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास से अछूता है। बैठक में विस प्रभारी जबर सिंह पंवार, गौरव अग्रवाल, शूरवीर रांगड़, डा. वीरेंद्र रावत, सुरेंद्र रावत, प्रदीप कवि, गंभीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
उधर घनसाली के किरेथ में आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी जगदंबा रतूड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। बढ़ती महंगाई में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर अभी से पार्टी हित में काम करना शुरू कर दें। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, धनीलाल शाह, विजय गुनसोला, शूरवीर लाल, दिनेश लाल, प्रकाश चंद्र, आनंद व्यास, डा. नरेंद्र डंगवाल, प्यार सिंह बिष्ट, अव्वल सिंह रावत, मुन्नी बिष्ट, दर्शन लाल कुकरेती और जसवीर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।