फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Worker's strike continues for the second day

कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Tue, 03 Mar 2020 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Worker's strike continues for the second day
जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन का पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर से लेकर ब्लाकों, तहसीलों में धरना देकर सरकार पर हटधर्मिता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को भी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली के नेतृत्व में कर्मियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। कर्मियों की हड़ताल के चलते कार्यालयों में कामकाज ठप रहा। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। कहा कि सरकार ने नो वर्क नो पे से लेकर कोई भी कार्रवाई कर दे, लेकिन आरक्षण समाप्त होने के बाद ही वे हड़ताल वापस लेंगे। इस मौके पर महासचिव राकेश भट्ट, मनोहर कुड़ियाल, नीरज नौटियाल, विनय बहुगुणा, अमन बिष्ट, भुवनेश्वर बडोनी, किशन चौहान, निर्मल नेगी, पुष्कर नयाल, इंद्रेश नौटियाल, अशोक धमांदा, सतवीर चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed