{"_id":"5ed7d2f38ebc3e902a3e19c8","slug":"work-on-laying-asphalt-on-chanthi-dobra-bridge-started-new-tehri-news-drn346082515","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांठी-डोबरा पुल पर डामर बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांठी-डोबरा पुल पर डामर बिछाने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के आवागमन के लिए 14 साल से बन रहे चांठी-डोबरा पुल का निर्माण एक बार फिर से तेजी पकड़ने लगा है। लोनिवि पुल के ऊपर मास्टिक (डामर) बिछने का काम शुरू कर दिया है। विभाग को मास्टिक बिछाने के लिए बिहार के 16 मजदूरों को लाने की प्रशासन से अनुमति मिल गई है।
प्रतापनगर क्षेत्र के लोगों के आवागमन को 2006 से भागीरथी नदी पर झील के ऊपर चांठी-डोबरा में बन रहे 730 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते पुल निर्माण पूरा नहीं हो पाया था। वर्तमान में पुल का काम अंतिम चरण में था, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण पुल निर्माण बंद हो गया था। अब लॉकडाउन में मिली छूट के बाद लोनिवि ने पुल निर्माण फिर से शुरू करवा दिया है। करीब 10 दिन के अंदर वाटर प्रूफिंग सीट बिछाई जाएगी। साथ ही मास्टिक बिछाने के लिए बिहार के कगडिया से 16 मजदूरों को लाने के लिए प्रशासन से अनुमति मिली है। पुल को दोनों साइड से जोड़ने वाली दो किमी सड़क निर्माण के लिए सरकार ने तीन करोड़ 64 लाख जारी कर दिए हैं। धनराशि मिलने के बाद सड़क का निर्माण भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा।
वर्तमान में पुल के ऊपर वाटर प्रूफिंग सीट डालने का काम चल रहा है। इसके लिए मास्टिक बिछाया जाएगा। सरकार ने सड़क निर्माण के लिए भी तीन करोड़ 64 लाख की स्वीकृति जारी कर दी है। - एसएस मखलोगा, अधिशासी अभियंता लोनिवि चांठी-डोबरा पुल।