फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Women's Groups to Sell Buransh Juice and Hill Products Along the Travel Route

Tehri News: महिला समूह बेचेंगे यात्रा मार्ग पर बुरांश का जूस और पहाड़ी उत्पाद

Tue, 19 May 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 19 May 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Women's Groups to Sell Buransh Juice and Hill Products Along the Travel Route
कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा-धरासू हाईवे पर कमांद कोटीगाड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय सहयोग से महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु अस्थाई आउटलेट कैनोपी आवंटित की गई। एनआरएलएम की अध्यक्ष बबली भट्ट और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक कमांद के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि यात्रा मार्ग पर कैनोपी पर महिला समूह की ओर से बुरांश, माल्टा जूस, नींबू पानी, जल जीरा, लस्सी, छांछ, पहाड़ी नमक, पुलम, आडू, सेब आदि बिक्री की जाएगी। जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। बैंक के सहायक प्रबंधक शुभम कुमार दुबे ने महिलाओं को स्वरोजगार एवं वित्तीय जागरूकता के लिए प्रोत्साहित किया। एनआरएलएम के अध्यक्ष बबली ने कहा कि महिलाओं की आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर अतोला देवी, सुनीता देवी,मीना देवी, पूजा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




मंदिर में महिलाओं ने सफाई अभियान चलाया



नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग में नव निर्मित यमुनेश्वर महादेव मंदिर में स्थानीय महिलाओं ने साफ-सफाई अभियान चलाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत ने बताया आगामी जून माह में यमुनेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की जाएगी। मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी होना है। उन्होंने स्थानीय लोगों से मंदिर की साफ-सफाई में सहयोग देने की अपील की है। इस मौके पर रेशा नौटियाल, प्रमिला चौहान, सुनीता देवी, ममता चौहान, सुमन देवी, सविता देवी, मोहनलाल थपलियाल, मोहन निराला, राजेश कैंतुरा, आचार्य कपिल सेमवाल, सुरेंद्र सेमवाल, सरदार सिंह सजवाण, सोमवारी लाल नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन




जारी-मुनेंद्र नेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed