फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Women made dishes by worshiping Dubdi

Tehri News: दुबड़ी की पूजा कर महिलाओं ने बनाए पकवान

Fri, 08 Sep 2023 05:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
Women made dishes by worshiping Dubdi
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लाॅक के गांवों में दुबड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने दुबड़ी की पूजा कर विभिन्न प्रकार के पकवान चढ़ाए। उसके बाद बड़ी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने रासों और तांदी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बृहस्पतिवार को जौनपुर ब्लाॅक क्षेत्र में दुबड़ी का त्योहार मनाया गया। दुबड़ी नई तैयार फसल मक्का, मंडुवा और चौलाई आदि फसल को जमीन में गाड़ कर खड़ी करती हैं, उसके बाद शाम को इस दुबड़ी की पूजा-अर्चना करती हैं। उसके बाद दुबड़ी को भोग लगाने के बाद उसे उखाड़कर रासों और तांदी नृत्य करते हैं। इस त्योहार में नाग देवता की डोली का भी आगमन होता है। गांव के लोग डोली की पूजा कर दूध और दही चढ़ाकर परिवार और क्षेत्र की खुशहाली की मन्नतें मांगते हैं। जौनपुर ब्लॉक के ग्राम खेड़ा, पापरा, भूयांसारी, ठीककिशु, तेवा,बंगशील, मोलधार, डिगोन, मूगलोड़ी और ऐरी सहित कई गांवों में दुबड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed