{"_id":"6920a4cd1ebc94dd210837d5","slug":"women-are-taking-the-cooperative-movement-forward-tehri-news-c-5-1-drn1019-840108-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ा रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सहकारिता आंदोलन को आगे बढ़ा रहीं महिलाएं
Fri, 21 Nov 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद रमोला ने बताया कि केंद्र सरकार की महिला सशक्तीकरण नीति को आगे बढ़ाया जा रहा है।
नीति के तहत प्रदेश की भाजपा सरकार ने सहकारिता चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया है। उसी का परिणाम है, कि आज विभिन्न साधन सहकारी समितियों के चुनाव में 115 महिलाएं सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए चुनी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बैंक बोर्ड में भी अधिकांश महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी।
डीसीबी के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष ने बताया कि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में विभाग प्रगति हासिल कर रहा है।
वर्तमान में साधन सहकारिता समितियों के सभापति, उपसभापति सहित बैंक प्रतिनिधियों के लिए चुनाव संपन्न हो गए हैं। टिहरी जिले की 77 साधन सहकारिता समितियों में से 71 समितियों में भाजपा की जीत हुई है। खास बात यह है कि 115 महिलाएं जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के लिए चुनी गई हैं।
विज्ञापन
सरकार के इस निर्णय से महिलाएं सशक्त होंगी। उन्होंने बताया कि जौनपुर ब्लॉक की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति मोगी में वीरेंद्र सिंह पंवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के लिए सुभाष रमोला, लोकेंद्र सिंह नेगी, धीरेंद्र पंवार, किरण पंवार, रोमिता देवी, ममता देवी चुना गया। भिलंगना ब्लॉक की अधिकांश साधन सहकारी समितियों में भाजपा ने कब्जा किया है।
चकरेड़ा में ऋषिता श्रीयाल, बूढ़ाकेदार धीरेंद्र नौटियाल, चंगोरा निर्मला देवी, लस्यालगांव धनपाल नेगी, पडागली विमला देवी, नौगांव भीम सिंह, घुत्तू भिलंग भाग देवी, चामा केमर बृजा देवी, मैगाधार शशि देवी और कठुड़ हिंदाव सरुली देवी सभापति चुने गए।