फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Woman found dead in house under suspicious circumstances

घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला

Wed, 23 Mar 2022 04:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Woman found dead in house under suspicious circumstances
थौलधार ब्लाक के ग्राम भेटी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रधान से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी भेजा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। तहसीलदार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि नगुण पट्टी में भेटी गांव की सुलोचना (30) पत्नी वीरेंद्र राणा मंगलवार की सुबह दवा लेने चिन्यालीसौड़ गई थी। दोपहर बाद वह घर लौटी उस समय उसकी सास पुलमा देवी बकरी चुगाने गई थी, जबकि ससुर चंदन सिंह मनरेगा में काम पर गया था। शाम करीब पांच बजे जब ससुर काम पर से घर लौटा, तो कमरे के अंदर उनकी बहु सुलोचना देवी बेसुध पड़ी हुई थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। यह देखते ही उन्होंने गांव के प्रधान मुकेश को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और राजस्व पुलिस ने महिला को सीएचसी कंडीसौड़ पहुंचाया, वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि सास-ससुर और गांव वालों से पूछताछ करने पर अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि महिला का पति पिछले दो-ढाई साल से विदेश ओमान में नौकरी कर रहा है। उसका एक छह साल का बेटा और चार साल की बेटी साथ रहती है। सुलोचना की मौत की सूचना उसके पति को दी गई है। राजस्व पुलिस ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मायके पक्ष से तहरीर मिलती है, तो घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed