फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Woman and elderly seriously injured by bear attack

भालू के हमले से महिला व बुजुर्ग गंभीर घायल

Thu, 16 Dec 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Woman and elderly seriously injured by bear attack
भालू ने हमलाकर एक महिला और एक बुजुर्ग को घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं भालू की हमले की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

लंबगांव के रौणद रमोली पट्टी के खेतपाली गांव की अंबालिका देवी (34) अन्य महिलाओं के साथ घास लेने जंगल गई थी, तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास की महिलाएं पहुंची, तो भालू भाग गया। सूचना पर गांव के जयवीर सिंह और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल बौराड़ी रेफर कर दिया। वन रेंजर लक्की शाह ने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। जिला सहकारी बैंक के निदेशक नरेश नेगी ने वन विभाग से जल्द ही महिला के परिजनों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, थराली में डुंग्री के पटवारी राजकुमार सिद्धवान ने बताया कि रूईसाण गांव का गुदाली लाल (72) गांव के पास लोढा तोक में गोशाला के पास काम कर रहे थे। इसी बीच घात लगाए बैठे भालू ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिससे भालू भाग गया। ग्रामीणों ने 108 की मदद से घायल को सीएचसी थराली पहुंचाया। सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed