{"_id":"f8cf9e0bfd8b1d5492942e45bed49b32","slug":"without-rain-crops-dry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बारिश के सूखने लगे खेत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बारिश के सूखने लगे खेत
नैनबाग (टिहरी)
Updated Tue, 02 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष बारिश नहीं होने के कारण गेहूं और जौ के पौधे सूखने की कगार पर है। सेब की पैदावार पर भी मौसम की मार बुरी पड़ रही है। काश्तकारों को आर्थिकी की चिंता सता रही है। बीते नवंबर माह से लेकर जनवरी तक जौनपुर क्षेत्र में सिर्फ 10 एमएम बारिश हुई है। सेब के बगीचे भी बिना बारिश और बर्फ के बिरान दिखाई दे रहे हैं। खैराड़ गांव के सुरेंद्र दत्त, बृजलाल कवि, आशाराम, सुरेश, मनोज, नैनगांव के जबर सिंह चौहान, महावीर सिंह, बचन सिंह का कहना है कि खेतों में सूखा पड़ने के कारण गेहूं सहित अन्य नकदी फसल सूख गई है। उन्होंने सरकार से सूखे का सर्वे कर काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन