फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   With the journey of Kawad, patriotism awakens

कावड़ यात्रा के साथ जगा रहे देशभक्ति की अलख

Fri, 26 Jul 2019 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
With the journey of Kawad, patriotism awakens
सावन के महीने में भगवा रंग में रंगे कावंड़ियों का कारवां सड़कों पर दिखाई दे रहा है। ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर कांवड़ यात्रा में आस्था और देशभक्ति का अनोखा संगम दिख रहा है। यात्रा के दौरान अधिकतर कांवड़ यात्री पूरी श्रद्धा के साथ तिरंगा और गंगाजल साथ लेकर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सावन के महीने में भोले नाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवजी के भक्तों का कारवां इन दिनों गंगोत्री और गोमुख से जल लाने के लिए यहां पहुंच रहा हैं। जिससे ऋषिकेश-चंबा-गंगोत्री राजमार्ग पर दिनभर कावंड़ियों के जत्थे देखे जा सकते हैं। खास बात यह है कि इस साल कांवड़ यात्रा के दौरान भोलेनाथ के भक्तों में राष्ट्र प्रेम की भावना सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस बार कांवड़ यात्रियों के कंधों पर अगर कांवड़ है, तो हाथों में तिरंगा भी। कहीं कोई कांवड़ यात्री अकेले तिरंगा लेकर चल रहा है तो कहीं कांवड़ियों का जत्था तिरंगा लेकर आगे बढ़ता दिख रहा है। बम-बम भोले के साथ ही भारत माता की जय के नारे भी गूंज रहे हैं। शुक्रवार को गोमुख से जल लेकर चंबा पहुंचे मेरठ निवासी निशांत, सोनू और राजन का कहना है कि हमें किसी से द्वेष नहीं करना चाहिए, बस अपने देश से प्रेम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed