{"_id":"62caeadc76eb1c7b16704a32","slug":"wishing-for-peace-and-prosperity-in-the-country-new-tehri-news-drn4168255121","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
विज्ञापन
ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर देश में अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। उन्होंने एक-दूसरे के गलेेे लगकर ईद की बधाइयां दीं। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में कई तरह के व्यंजन बनाए और एक दूसरे को खिलाए।
नई टिहरी में बौराड़ी ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे इमाम मौलाना मोहम्मद असजद ने नमाज अदा करवाई। कहा कि अल्लाह कोरोना जैसी महामारी से देश की हिफाजत करे। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष रोशन बेग, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली ने कहा कि ईद भाईचारे व आपसी मेल का त्योहार है। लोग नफरत और आपसी मतभेद भूलकर एक-दूसरे के प्रति मन में प्यार बढ़ाएं। इस मौके पर जामा मस्जिद फैज ए आम के सदर अब्दुल इरशाद, अबरार अहमद, फारुख शेख, याकूब सिद्दीकी, मुर्तजा बेग, इसरार अहमद फारुकी, असगर अली, शकील अहमद आदि मौजूद थे।
उत्तरकाशी में सुबह नौ बजे जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। समाज सेवी तस्दीक खान ने कहा कि ईद भाईचारे का त्योहार है। इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम मो. यूनुस ने नमाज अदा करवाई।
विज्ञापन
पौड़ी में जामा मस्जिद लोअर बाजार में मुस्लिम भाइयों ने प्राकृतिक आपदाओं से मुक्ति की दुआ मांगी। इमाम मुफ्ती मोहम्मद तारीक व उनके सहयोगी मोहम्मद नाजीम ने ईद की नमाज अदा करवाई। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष इनायत हुसैन, सचिव अख्तर कुरैशी, कोषाध्यक्ष नफीश हुसैन फारूकी, हाजी अजीजुल वहीद, हाजी फारूक हुसैन, हाजी जमाल अहमद, राहत हुसैन आदि शामिल मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर माल रोड के मदीना मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
श्रीनगर में ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ताजीम ने नमाज अदा करवाई। इस मौके पर हाजी हबीब, जामिन अंसारी, परवेज अहमद, जलील खान, शमीम अहमद, जाहिद नेक व हैदर आदि ने व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग किया।