फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will struggle for Pratapnagar issues: Khandwal.

प्रतापनगर के मुद्दों के लिए करेंगे संघर्ष: खंडवाल

Sat, 18 Mar 2017 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Sat, 18 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन

प्रतापनगर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर के हर मुद्दों को लेकर सड़कों पर संघर्ष करेंगे। कहा कि विस से कांग्रेस प्रत्याशी ने धनबल के सहारे चुनाव लड़ा, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा से चुनाव जीतकर आए विधायक जल्द ही क्षेत्र की समस्याओं को हल नही करेंगे, तो आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में मुरारी लाल खंडवाल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने से पूर्व पार्टी से बांध विस्थापितों के बजाए स्थानीय व्यक्ति को टिकट देने की मांग रखी थी, जिसको खारिज किया गया। कहा कि इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा। उन्होंने मतदाताओं को आभार भी जताया।
विज्ञापन


कहा कि 13 फरवरी तक वह चुनाव के मुकाबले में थे, लेकिन कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों ने धनबल का सहारा लेकर वोट खरीदे। कहा उन्हीं का डर था कि सीएम और केंद्रीय गृहमंत्री को उनकी गृह पट्टी में जनसभाएं करनी पड़ी। इस मौके पर होशियार थलवाल, जय सिंह मिश्रवाण, जोत सिंह बिष्ट, जीवानंद जोशी, जोत सिंह थलवाल, विक्रम शाह, दिनेश कुमार और रोशन नौटियाल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed