फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will start fast unto death if complaints are not investigated soon

शिकायतों की जांच जल्द न होने पर शुरू करेंगे आमरण अनशन

Tue, 21 Jun 2022 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Will start fast unto death if complaints are not investigated soon
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी, पोस्टमैन एमटीएस और ग्रामीण डाकसेवक के तीन पदाधिकारियों का धरना 9वें दिन भी जारी है। कहा कि विभाग में स्थानांतरण, आवास आवंटन से लेकर अन्य अनियमितताएं लंबे समय से बनी हुई हैं, लेकिन कई बार उच्चाधिकारी को शिकायत देने पर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इस कारण उन्हें धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। कहा कि जल्द शिकायतों का समाधान न होने पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

डाक कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह नेगी, चैन सिंह चौहान, अकबर सिंह पुंडीर ने कहा कि कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। कई कर्मियों को स्थानांतरण के नाम पर परेशान किया जा रहा है। सरकारी आवासों में भी ऐसे लोग काबिज है, जो पात्रता नहीं रखते हैं। इस कारण नए कर्मचारियों को आवास नहीं मिल पा रहे हैं। इस संबंध में डाक अधीक्षक कंचन सिंह चौहान का कहना है कि कुछ कर्मियों ने जो शिकायत दी थी, उनकी जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed