{"_id":"60c88c998ebc3e7c6b505183","slug":"will-have-to-wait-for-four-more-months-for-the-bridge-new-tehri-news-drn381615296","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के लिए चार माह और करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के लिए चार माह और करना होगा इंतजार
विज्ञापन
समण गांव के लोगों को वाहन से सफर तय करने के लिए चार माह और इंतजार करना होगा। भिलंगना नदी पर पीएमजीएसवाई ने पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। पीएमजीएसवाई ने आगामी अक्तूबर तक पुल निर्माण तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पुल निर्माण पूरा होने पर समण गांव में निवासरत 320 परिवारों को पांच किमी की पैदल दूरी तय करने से मुक्ति मिल जाएगी।
भिलंगना ब्लॉक के समण गांव के लिए 2015 में सड़क निर्माण की सौगात मिली थी। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने चार करोड़ 33 लाख से धोपड़धार से समण गांव तक छह किमी सड़क निर्माण पूरा कर दिया था, लेकिन सड़क के बीच में पड़ने वाली भिलंगना नदी पर पुल निर्माण न होने से धोपड़धार-समणगांव मोटर मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। पुल नहीं होने से लोगों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
पुल निर्माण के लिए वर्ष 2019 में चार करोड़ 26 लाख की स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से दो बार पुल का टेंडर निरस्त हो गया था। गत वर्ष कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के कारण पुल निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। लंबे इंतजार के बाद कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। पीएमजीएसवाई के ईई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी अक्तूबर तक पुल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है।