फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Will fight for telecom, electricity and education system

दूरसंचार, बिजली और शिक्षा व्यवस्था के लिए करेंगे संघर्ष

Tue, 10 Aug 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Will fight for telecom, electricity and education system
पावकी देवी इंटर कॉलेज में आयोजित पट्टी दोगी संघर्ष समिति की बैठक में क्षेत्र की बदहाल दूरसंचार सेवा, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पट्टी दोगी संघर्ष समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर यशवंत सिंह राणा को अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

पट्टी दोगी संघर्ष समिति में बने सिंह जेठुड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरत सिंह पुंडीर व रामदयाल सिंह पुंडीर उपाध्यक्ष, विकास चंद्र रयाल महासचिव, बलबीर सिंह कबसूड़ी कोषाध्यक्ष, राजेश कबसूड़ी सचिव, उपेंद्र राणा व विपिन चौहान सह सचिव, विमला रयाल संयुक्त सचिव, गौतम कबसूड़ी व रघुवीर सिंह पुंडीर प्रचार सचिव, सरदार सिंह पुंडीर विधिक सलाहकार, वाचस्पति रयाल संयोजक, जगदीश कुलियाल मुख्य सलाहकार, शिव शंकर रयाल व सुमेद सिंह प्रवक्ता व संजय दत्त रयाल को लेखा परीक्षक चुना गया। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, पूर्व प्रमुख गुणानंद कुलियाल, दयाल सिंह चौहान व शूरवीर सिंह कबसूड़ी को संरक्षण मंडल में शामिल किया गया। जगदीश कुलियाल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी समस्याओं के समाधान के लिए जन प्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित करने और तय समय सीमा के अंतर्गत मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed