फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   wife killed husband by sickle

दरांती से वार कर पति को मौत के घाट उतारा

Sat, 26 Dec 2015 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sat, 26 Dec 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लॉक की एक महिला ने अपने पति के सिर पर दरांती से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दो दिन तक शव घर के अंदर छुपाए रखा। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके चार बच्चों से पूछताछ कर रही है। मृतक का समधी घटना के बाद से गांव से फरार चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है। पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को म्यूडा गांव के जबर सिंह गुनसोला (50) और उनकी पत्नी जोत्रा देवी (45) के बीच रात को करीब नौ बजे झगड़ा हुआ। इसी दौरान महिला ने अपने पति के सिर पर उल्टी दरांती से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन


मकान गांव से थोड़ी दूर होने के कारण ग्रामीणों ने शोर सुना, तो लगा गांव में गुलदार आया होगा, इसलिए शोर हो रहा है। अगले दिन 25 दिसंबर को जब गांव के लोग वहां शोर का कारण पूछने गए तो बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता में झगड़ा हो गया था। हालांकि बच्चों ने भी घटना की सही जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब लोगों को जबर सिंह का पता नहीं चला, तो उन्होंने उसके भाई सुरमान सिंह जो कि हरिद्वार पत्थरी में रहता है, को इसकी सूचना दी। सुरमान सिंह शनिवार को हरिद्वार से घर पहुंचा, तो वहां भाई को न देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस घर के अंदर गई, तो एक कमरे में जबर सिंह का लहूलुहान शव एक कोने में पड़ा था। उसके ऊपर एक चादर डली हुई थी।


पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि झगड़ा हो गया था। 25 दिसंबर सुबह नौ बजे तक जबर सिंह जिंदा था। शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटना के संबंध में मृतक के चार बच्चे मंजू, अनिल, सुनील, मनवीर और पत्नी जोत्रा देवी कुछ अन्य जानकारी नहीं दे रहे हैं। महिला की बड़ी बेटी गुड्डी की शादी इसी गांव में हुई है। घटना के बाद से गुड्डी का ससुर नंदू नेगी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक हलवाई का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed