{"_id":"68da977f79c06f60be02bb08","slug":"water-supply-to-the-junior-and-primary-schools-in-the-disaster-hit-daunr-village-has-been-disrupted-for-14-days-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-114908-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आपदाग्रस्त डौंर गांव के जूनियर और प्राथमिक स्कूल में 14 दिनों से जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आपदाग्रस्त डौंर गांव के जूनियर और प्राथमिक स्कूल में 14 दिनों से जलापूर्ति ठप
Mon, 29 Sep 2025 07:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 29 Sep 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
15 सितंबर को गांव में आई आपदा से टूट गई थी स्कूल की पेयजल लाइन
शिक्षकों ने क्लास रूम में भरा मलबा खुद के खर्च से हटाकर शुरू कराई कक्षाएं
नरेंद्रनगर (टिहरी)। आपदाग्रस्त डौंर ग्राम पंचायत के जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल में पिछले 14 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपदाग्रस्त गांव का हाल जानने के बाद एसडीएम से मिलने पहुंचे पालिका के पूर्व अध्यक्ष ने स्कूल में पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
डौंर गांव में बीत 15 सितंबर को हुई तेज बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग का मलबा गांव में घुस गया था जिससे गांव का जूनियर और प्राथमिक स्कूल भवन के कक्षा कक्षों में मलबा भर गया था। स्कूल का एक छोटा कमरा और पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन अभी तक पेयजल लाइन की मरम्मत नहीं होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकाें को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को आपदाग्रस्त डौंर गांव का हाल जानने गांव पहुंचे नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने स्कूल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक राकेश मोहन जुयाल और प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक मनमोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि 15 सितंबर को आई आपदा का मलबा स्कूल के क्लास रूम में भर गया था जबकि स्कूल की पेयजल लाइन भी जगह-जगह टूट गई थी।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने पर शिक्षकों ने खुद के खर्चे पर मजदूर लगाकर क्लास रूम में भरा मलबा हटाकर शिक्षण कार्य शुरू कराया। शिक्षकों ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत के लिए विभाग के साथ ही जल संस्थान को भी पत्र भेजा गया था। लेकिन अभी तक स्कूल में पानी नहीं पहुंच पाया है जिससे जूनियर में पढ़ रहे नौ और प्राथमिक के 11 छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को भी कई असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने स्कूल में अभी तक पानी नहीं पहुंचाने पर खासी नाराजगी जताते हुए एसडीएम से मुलाकात कर स्कूल की क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कर पेयजल सुचारू कराने की मांग की है।