फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Water did not leak in Narendranagar municipality area for 15 days

Tehri News: नरेंद्रनगर पालिका क्षेत्र में 15 दिनों से नहीं टपका पानी

Fri, 25 Aug 2023 04:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Water did not leak in Narendranagar municipality area for 15 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। बारिश से हुए भूस्खलन के कारण पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से पिछले 15 दिनों से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बारिश के कारण योजना की मरम्मत करने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए जल संस्थान टैंकरों से जलापूर्ति करा रहा है, लेकिन सड़क से दूर रहने वालों को पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर जल संस्थान के सहायक अभियंता का घेराव किया।
नगर क्षेत्र की पेयजल लाइन 15 दिन पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन अभी तक योजना की मरम्मत नहीं हो पाई है। जल संस्थान की लापरवाही को देखते हुए शुक्रवार को नगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता जल संस्थान कार्यालय जा धमके। उन्होंने संस्थान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सहायक अभियंता का घेराव किया। उन्होंने जलापूर्ति जल्द सुचारू नहीं करने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता राजवीर महर ने कहा कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने में बारिश के कारण काफी दिक्कतें आईं हैं। अब योजना की मरम्मत कर दी गई है। शनिवार तक जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। प्रदर्शन कर घेराव करने वालों में पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं, पूर्व सभासद मानवेंद्र रांगड़, विक्रम कैंतुरा, मनमोहन तिवारी, सूरत सिंह आर्य, धनीराम और पूर्व सभासद पवन कुमार डियूंडी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed