फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Walking tours of the Tourism Promotion.

टूरिज्म प्रमोशन को की पैदल यात्राएं

Tue, 27 Sep 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Tue, 27 Sep 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस पर थौलधार ब्लाक ठांगधार से कौडिया और गजा से घंटाकर्ण देवता मंदिर तक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पैदल यात्रा आयोजित की गई, जिसमें ईको टूरिज्म को विशेष प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


ठांगधार से कौडिया तक पर्यटन और वन विभाग के संयुक्त पहल पर आयोजित यात्रा में जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने टिहरी के होटल मैनेजमेंट, राजकीय इंटर कालेज ठांगधार और जड़ीपानी के छात्रों को पैदल यात्रा पर रवाना किया। डीएम ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। खासकर युवा पीढ़ी को इसके लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य में अनेक रमणीक स्थल उपलब्ध हैं, जिन्हे पर्यटन के मानचित्र पर लाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कौडिया में वन विभाग की ओर से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। दूसरी ओर गजा से घंटाकर्ण मंदिर तक जीआईसी गजा के छात्रों ने 20 किमी. पैदल यात्रा तय की। इस अवसर पर डीएफओ टिहरी कोको रेसो, जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र कुमार पुरी, होटल मैनेजमेंट संस्थान टिहरी के निदेशक डा. यशपाल नेगी, प्रभारी डीओ पीआरडी एसएस गुसाईं आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed