फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers took blessings from Ishtadev in Sheep Festival

भेड़ महोत्सव में ग्रामीणों ने ईष्टदेव से लिया आशीर्वाद

Tue, 21 Sep 2021 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers took blessings from Ishtadev in Sheep Festival
घनसाली के गंगी गांव में सोमेश्वर महादेव मंदिर के आगे-पीछे घूमती भेड़। - फोटो : NEW TEHRI
भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव गंगी में आयोजित भेड़ महोत्सव में ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में झुमैलो नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पशुधन और फसलों की अच्छी पैदावार के लिए गंगी गांव में हर तीन साल में सोमेश्वर मंदिर में भेड़ महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

महोत्सव में ग्रामीणों ने मंदिर के आगे-पीछे भेड़ घुमाकर ईष्टदेव से आशीर्वाद लिया। महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण और विधायक शक्ति लाल शाह ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने पारंपरिक वेशभूषा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि गंगी की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने की जरूरत है। उन्होंने गांव के पौराणिक जलस्रोत के संवर्द्धन और रीह में रेन शेल्टर बनाने की घोषणा की। इस दौरान पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बसुमती घणाता, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण, भजन रावत, राजेंद्र गुसाईं, चंद्र कंडारी, रतनमणी भट्ट, अक्षित रावत, संजय बडोनी, आनंद बिष्ट, रामकुमार कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed