फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villagers of dam-affected Bhaldgaon demanded drone survey report of the village

Tehri News: बांध प्रभावित भल्डगांव के ग्रामीणों ने मांगी गांव की ड्रोन सर्वे रिपोर्ट

Thu, 07 Aug 2025 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 07 Aug 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
Villagers of dam-affected Bhaldgaon demanded drone survey report of the village
रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध प्रभावित उत्तरकाशी जिले के विस्थापन से छूटे भल्डगांव के 25 परिवारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर छह बार हो चुके गांव की ड्रोन सर्वे रिपोर्ट ग्रामीणों को उपलब्ध करने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों के विस्थापन की कार्यवाही शुरू हो सके। शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध न कराए जाने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सागर भंडारी के नेतृत्व में टिहरी बांध प्रभावित भल्डगांव के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि भल्डगांव के 25 परिवार ऐसे हैं जो टिहरी बांध झील के आरएल-835 मीटर ठीक ऊपर बसे हैं। गांव में 75 प्रतिशत अनुसूचित जाति व 25 प्रतिशत परिवार सामान्य जाति है। इसमें 15 परिवार का विस्थापन पूर्व में किया जा चुका है जबकि 35 परिवारों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बांध की झील का जलस्तर बढ़ने व घटने से उनके आवासीय भवनों में कई वर्षों से दरारें आ गई है। अब धीरे-धीरे दरारें और अधिक चौड़ी होती जा रही है। भू-धंसाव होने के कारण ग्रामीण जान जोखिम में अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण कई वर्षों से विस्थापन की मांग कर रहे हैं लेकिन विस्थापन नहीं हो पाया। पुनर्वास विभाग व टीएचडीसी ने पुनर्वास के नाम पर छह बार गांव का ड्रोन सर्वे करवाया है लेकिन ग्रामीणों को ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। ज्ञापन देने वालों में कमलू लाल, जगदीश प्रसाद, कमल लाल बडावाला, पुरसू लाल, बणू लाल, गणेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed