{"_id":"28b4e528af2525fcb937bd9082ccafdf","slug":"villagers-have-for-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पानी के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पानी के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीधार के जलेम अनुसूचित जाति बस्ती ओडुका डांग में वर्षों बाद भी पेयजल सुविधा नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने पर्यटन मंत्री और डीएम से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने जल संस्थान देवप्रयाग के ईई को तत्काल पेयजल टैंक से अलग लाइन डालकर समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बुधवार को जेलम के अनुसूचित जाति वस्तु ओडुका डांग के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बस्ती में रहने वाले 30 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाएं एक किमी दूर से घंटों लाइन में लगकर पानी ढोने को मजबूर है, लेकिन जल निगम में सात-आठ साल पहले रतोली-खंडोगी पेयजल योजना का निर्माण किया था।
जिससे केवल जेलम के सामान्य बस्ती के लोगों को ही पानी मिल रहा है। जबकि उनकी बस्ती को पेयजल आपूर्ति नहीं किए जाने से ग्रामीण पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि जल निगम, जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर मुख्य टैंक से बस्ती के लिए अलग लाइन नहीं बिछाई जा रही है।
पर्यटन मंत्री धनै ने जल संस्थान देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता को फोन पर मुख्य टैंक से लाइन लाइन बिछाने के निर्देश दिए।
प्रदर्शनकारियोें में पूरण लाल, मकान लाल, विक्रम लाल, आशा देवी, रजनी देवी, झूमा देवी, प्रभा, पुष्पा, सुमेरा, अनीता, प्रेमपति, सुनीता देवी आदि शामिल थे।