फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   villagers bloked road for demanding compensation

मुआवजा न मिला तो लगा दिया जाम

Fri, 25 Dec 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 25 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन

रमोला गांव के लोगोें ने देवल-भेलुंता मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त खेतों, रास्तों और पेड़ों का मुआवजा न मिलने पर शुक्रवार को जाम लगा दिया। उन्होंने पीएमजीएसवाई के खिलाफ दो घंटे तक तलवाडी नामे तोक पर प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष जेपी कोहली के आश्वासन पर बाद में लोगों ने जाम खोला।

विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे 29 दिसंबर से अनिश्तिचकालीन जाम लगाने को बाध्य होंगे।
ओण पट्टी के रमोलगांव के लोग पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जुलूस-प्रदर्शन करते हुए तलवाडी नामे तोक पर पहुंचे। प्रात: 10 बजे वे सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


रमोलगांव के लोगों का कहना था कि वर्ष 2009 में देवल-भेलुंता मोटर मार्ग निर्माण से उनके खेतों को भारी नुकसान पहुंचा था। सड़क के मलबे से रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई पेड़ सड़क निर्माण की भेंट चढ़ गए थे। तब से वे क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के भुगतान को लेकर पीएमजीएसवाई के चक्कर काटते आ रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी आज या कल भुगतान होने की बात कहकर उन्हें गुमराह करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष कोहली मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वे भुगतान के लिए पहल करेंगे। दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि 28 दिसंबर को इस मामले में एक शिष्टमंडल एसडीएम प्रतापनगर से मिलेगा। यदि वार्ता सफल नहीं हुई तो वे 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेंगे। आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपराह्न 12 बजे जाम खोला। जाम लगाने वालों में अब्बल चंद रमोला, लक्ष्मीचंद रमोला, भगवान चंद, रोशनचंद, कैलाशचंद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed