फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Villager dies due to Guldar attack

गुलदार के हमले से ग्रामीण की मौत

Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villager dies due to Guldar attack
नरेंद्रनगर ब्लाक के ग्राम पसर में गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति कड़ा रोष जताया है। ग्रामीणों ने गुलदार को ढेर करने के लिए शूटर तैनात करने की मांग की। मौके पर पहुंचे डीएम और डीएफओ ने ग्रामीणों को सांत्वना देते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए शीघ्र ही पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को त्वरित राहत के तहत 1.20 लाख रुपये देकर मुआवजा राशि शीघ्र देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पसर गांव के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे राजेंद्र सिंह (54) अपने घर के आंगन में था। तभी घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गांव के लोगों ने घर के बाहर जब खून बिखरा देखा, तो राजेंद्र सिंह की खोजबीन शुरू कर उसे घर से करीब दो सौ मीटर दूर खाई में उसका शव मिला। गुलदार के हमले में एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलने पर डीएफओ नरेंद्रनगर और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहां उन्हें ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। पूर्व मंत्री लखीराम जोशी और पूर्व प्रधान जोत सिंह रावत ने कहा कि पहले भी आसपास के गांवों में गुलदार का खौफ बना हुआ था। वन विभाग की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति को जान गवांनी पड़ी। ग्रामीणों की मांग पर डीएफओ ने कैमरा लगाकर गांव में दो शूटर तैनात किए। मौके पर पहुंची डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए वन विभाग को निगरानी बढ़ाने और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए बस लगाने और गुलदार को ढेर करने के लिए शूटर तैनात करने के निर्देश दिए। डीएफओ राजीव धीमान ने बताया कि मृतक आश्रितों को एक लाख 20 हजार रुपये की राहत दी गई है। मुआवजा राशि भी शीघ्र दी जाएगी। एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि मृतक वाहन चालक था। बहन के साथ पसर गांव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed