{"_id":"68a3116d6191e3c54a028737","slug":"vigilance-awareness-campaign-started-in-thdc-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-114108-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: टीएचडीसी में शुरू हुआ सतर्कता जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: टीएचडीसी में शुरू हुआ सतर्कता जागरूकता अभियान
Mon, 18 Aug 2025 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। केंद्रीय सतर्कता आयोग की पहल पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम टिहरी में सतर्कता जागरूकता अभियान शुरू हो गया। मुख्य अतिथि मुख्य कोटेश्वर परियोजना के महाप्रबंधक एमके सिंह ने शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि सतर्कता का अर्थ सिर्फ भ्रष्टाचार को रोकना ही नहीं बल्कि किसी भी कार्य को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ करना है। किसी भी खतरे या संभावित समस्या के प्रति सचेत रहना और आवश्यक सावधानी बरतना भी सतर्कता है। उप महाप्रबंधक सतर्कता डीपी गैरोला ने अभियान के तहत 17 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमोें की जानकारी दी। इस मौके पर महाप्रबंधक पुनर्वास समन्वय विजय सहगल, अपर महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन डीपी पात्रों, अपर महा प्रबंधक चिकित्सालय डॉ. नमिता डिमरी आदि मौजूद रहे। संवाद