फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Vegetable crops destroyed by debris, demand for compensation

मलबे से सब्जियों की फसल नष्ट, मुआवजे की मांग

Tue, 13 Jul 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Vegetable crops destroyed by debris, demand for compensation
चंबा-मसूरी मोटर मार्ग के नारदाने, नालियां बंद होने से बारिश का पानी चोपड़ियाल गांव में ग्रामीणों के खेतों को नुकसान पहुंचा रहा है। साथ ही पैदल रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का मूल्यांकन कर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

चंबा-मसूरी मोटर मार्ग स्थित चोपड़ियाल गांव में लगातार बारिश के कारण पानी लोगों के खेतों में आ रहा है। करीब दो किलोमीटर में नारदाने, नालियां बंद होने के कारण पानी, मलबा सड़कों पर बहकर खेतों और गांव के सार्वजनिक रास्तों को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे सब्जियों की फसल नष्ट हो गई है। प्रधान कविता डबराल, विनोद डबराल का कहना है कि यह मार्ग हाईवे के अधीन है। इसके नारदाने व नालियां बंद पड़े हैं। इन्हें बरसात से पूर्व खोला जाना चाहिए था लेकिन नहीं खोले गए। इससे ग्रामीण चिरंजी डबराल, रामदत्त डबराल, रूपराम, डब्बी देवी, पुलमा देवी, आनंद मणि, सुरेशपाल के खेतों को नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed