फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Uttarakhand Kunjapuri Mela In Tehri Cabinet Minister furious after Daler Mehndi’s voice falters

कुंजापुरी मेला: लाइव शो में दलेर मेहंदी की आवाज लड़खड़ाई, भड़के कैबिनेट मंत्री ने मंच पर जाकर टोका

Mon, 19 Oct 2026 05:08 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ‎नरेंद्रनगर(टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, ‎नरेंद्रनगर(टिहरी) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 19 Oct 2026 05:08 PM IST
सार

कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी की आवाज लड़खड़ा रही थी। इस दौरान मंत्री ने उन्हें टोक दिया। कहा कि आपसे ठीक से बोल भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Kunjapuri Mela In Tehri Cabinet Minister furious after Daler Mehndi’s voice falters
मंच पर दलेर मेहंदी को टोकते मंत्री सुबोध उनियाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। इस दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने से नाराज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर आकर उन्हें टोक दिया। उन्होंने कहा कि आपको इसलिए बुलाया गया था, कि हमारे लोगों का इंटरटेनमेंट हो, यह गलत बात है, बड़े नाम की इज्जत रखनी चाहिए।

विज्ञापन


आपसे ठीक से बोल भी नहीं जा रहा है, गाना क्या गाएंगे। इस पर मेहंदी ने कहा कि सर आपने मुझे इज्जत से बुलाया। आपसे रिक्वेस्ट है, कि आप पांडाल में बैठ जाएं हम अच्छी प्रस्तुति दे रहे हैं। दर्शक मनवीर सिंह, राजेंद्र सिंह और सूरत सिंह आदि ने बताया कि इस दौरान पांडाल में दर्शकों की ओर से खूब हल्ला होता रहा।  
विज्ञापन


UK Top News: उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, इस दिन बंद होंगे गंगोत्री के कपाट, मिठाईयों के लिए नया नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीजे की धुन पर भी दर्शक देर रातक झूमते रहे
सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक दलेर मेंहदी ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया।

50वें सिद्धपीठ कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के मंच पर आते ही युवाओं को खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने नमो-नमो, रब-रब, नना ना रे, हो जाएगी बल्ले-बल्ले सहित साथी कलाकारों के साथ कई गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान दर्शकों से भरे पांडाल में युवा पंजाबी गीतों पर थिरकते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed