{"_id":"5756f0164f1c1ba26e9c51fa","slug":"upanl-personnel-in-the-performance-of-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में उपनल कर्मियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में उपनल कर्मियों का प्रदर्शन
अमर उजाला/नई टिहरी।
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
उपनल कर्मचारी महासंघ ने नियमितीकरण, विभागीय संविदा पर रखने सहित कई समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मांगों का जल्द निराकरण नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों ने श्रीदेव सुमन पार्क से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपनल कर्मी विभागीय संविदा पर नियुक्त करने, नियमितीकरण, न्यूनतम मानदेय 15 हजार सहित हटाए गए कर्मियों की सेवा बहाली की मांग को लेकर आंदोलित हैं, लेकिन सरकार समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समस्याओं का निराकरण करने की मांग करते हुए पूर्व में हटाए गए कर्मियों को वापस लेने संबंधी जारी शासनादेश का अधिकारियों से पालन करवाने की मांग की। उन्होंने समस्याएं जल्द हल नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में महासंघ के जिलाध्यक्ष सोबन लाल, संदीप रावत, सुनील, मनवीर तड़ियाल, जितेंद्र रावत, मुकेश बिष्ट, ताजवीर नेगी, पंचवीर, धर्म सिंह रावत, नरेंद्र राम, अरविंद नेगी, दीपक नेगी, सौरभ रावत, भगवान लाल, विवेक बड़ोनी, मूर्तिराम उनियाल, प्रशांत भंडारी, यतेंद्र, अनिल चौहान आदि शामिल थे।