फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   UP CM Yogi and Army Chief Rawat in Tehri tomorrow

रैबार सम्मेलन में आने की यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और जनरल विपिन रावत ने दी स्वीकृति

Fri, 01 Nov 2019 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi and Army Chief Rawat in Tehri tomorrow
टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी में तीन नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे ‘रैबार-2 आवा आपण घौर’ सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए प्रशासन जोरशोर से तैयारियों में जुट गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत ने सम्मेलन में आने के लिए सहमति दे दी है। पांडवाज ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। राज्य की दशा और दिशा पर सवाल-जवाब भी होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और हिल फाउंडेशन की पहल पर तीन नवंबर को कोटी कालोनी में रैबार-2 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विश्व स्तर पर टिहरी झील को नए साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाने के लिए देशभर से प्रमुख हस्तियों को रैबार सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। देश-विदेश में अपनी प्रतिभा के दम पर भारत की उपलब्धियों का स्वर्णिम अध्याय लिख रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। डीएम डा. वी षणमुगम ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और थल सेनाध्यक्ष जनरल विपिन रावत की ओर से सम्मेलन में आने की स्वीकृति मिल चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रोटोकॉल के लिए एसपीजी सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां टिहरी पहुंच गई हैं। वीवीआईपी को उनके प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशासन सुरक्षा, स्वास्थ्य और ठहरने आदि की व्यवस्थाएं करने में जुटा है। सभी वीवीपीआईपी के लिए लाइजनिंग आफिसर भी नियुक्त किए जा रहे हैं। कोटी कालोनी में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। कोटी कालोनी, बीपुरम और खांडाखाला में हेलीपैड़ को भी व्यवस्थित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम एक नजर में
सुबह 9.30 से 10.30 बजे-रजिस्ट्रेशन।
सुबह: 10.30 से 10.35 बजे तक दीप प्रज्जवलन।
सुबह: 10.35 से 10.45 बजे तक पांडवाज ग्रुप की ओर से वंदना।
सुबह: 10.43 से 11 बजे तक अतिथियों का स्वागत।
सुबह: 11.15 बजे रैबार पर शार्ट फिल्म का प्रदर्शन।
पूर्वाह्न: 11.15 से 11.20 बजे तक प्रतिज्ञा।
पूर्वाह्न11.20 से अपराह्न डेढ़ बजे तक उद्घाटन सत्र।
अपराह्न 2.30 से तीन बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम।
अपराह्न तीन से 4.30 बजे तक मेरा पहाड़-मेरा योगदान पर सवाल-जवाब।
शाम पांच से सवा पांच बजे तक हिल रत्न और हिल मित्र पुरस्कार वितरण।
सांय 5.30 से रात्रि सात बजे तक पांडवाज ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed