फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ultrasound facility will be available in Narendranagar hospital from today

नरेंद्रनगर अस्पताल में आज से मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा

Mon, 09 Aug 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will be available in Narendranagar hospital from today
नरेंद्रनगर क्षेत्र के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। 14 साल बाद श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में मंगलवार (आज) से अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू होने जा रही है। प्रत्येक सप्ताह अब दो दिन अस्पताल में नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड होगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय से 2007 में रेडियोलॉजिस्ट का स्थानांतरण होने पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो गई थी। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लोगों को ऋषिकेश या फिर देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही थी। सीएमएस डा. अनिल नेगी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए अब पैथोलॉजी लैब के समीप कमरा तैयार कर लिया गया है। आज से अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू की जा रही है। प्रत्येक सप्ताह सिर्फ सोमवार और मंगलवार को अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे।
विज्ञापन

16 साल बाद गत माह अस्पताल को ईएनटी सर्जन भी मिला है। ईएनटी सर्जन डा. वरुण रावत ने बीते दिन कान के पर्दे का एक सफल ऑपरेशन भी किया। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चांदपुरी, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष पीके ध्यानी, सभासद मनवीर नेगी ने जल्द ही अस्थि रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed