फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   UKD's public awareness campaign reached Thathyud.

Tehri News: यूकेडी की जनजागरण यात्रा थत्यूड़ पहुंची

Sat, 20 Dec 2025 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 20 Dec 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
UKD's public awareness campaign reached Thathyud.
उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून लागू कर ही रोकी जा सकती घुसपैठ : पंत
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। मूल निवास और भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल की जनजागरण यात्रा धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ पहुंची। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने आम जन से संपर्क कर उन्हें मूल निवास और भू-कानून को लेकर जागरुक किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बचाने के लिए प्रदेश में यूकेडी की सरकार जरूरी है।
यूकेडी की जनजागरण यात्रा शनिवार को थत्यूड़ पहुंची। उन्होंने व्यापारियों और आमजन से संपर्क कर कहा कि उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून लागू कर ही घुसपैठ रोकी जा सकती है। भाजपा-कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण यहां की सरकारी नौकरियों और संसाधनों पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया है।
विज्ञापन

संपर्क अभियान के बाद यूकेडी के जिलाध्यक्ष डीडी पंत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यूकेडी की मूल निवास, भू- कानून जन जागरण यात्रा 14 दिसंबर को यूकेडी के पूर्व अध्यक्ष स्व. इंद्रमणि बडोनी के पैतृक गांव अखोड़ी से शुरू हुई। यात्रा वीर भड़ माधो सिंह भंडारी, यूकेडी के विधायक व कैबिनेट मंत्री रहे स्व. दिवाकर भट्ट और जोल गांव से श्रीदेव सुमन की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर जौनपुर ब्लाॅक मुख्यालय थत्यूड़ पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन मंत्री बलदेव कुमाईं ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में मातृ शक्ति और युवाओं का बड़ा योगदान रहा है लेकिन आज वही उपेक्षित है। जिला उपाध्यक्ष प्रमिला रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। जंगली जानवर लोगों के दुश्मन बने हुए हैं। इस मौके पर अर्जुन कैमवाल, बलवीर, कुंवर, विमला बहुगुणा और मंजु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed