{"_id":"e3195ddcb6b4b6d3dc19af72fa2c4890","slug":"two-person-died-in-barat-s-car-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Tue, 08 Dec 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़ से कमांद जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के बताए गए हैं और वे रिश्तेदारी में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडी में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के ग्राम जस्टवाड़ी से कमांद के कोटी गांव जा रही बारात में शामिल एंबेसडर कार मंगलवार दोपहर 1.30 बजे कंडीसौड़ से आठ किमी दूर पन्याली में 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार उत्तरकाशी में तैनात रेंज अधिकारी मुरारी लाल (50) निवासी ग्राम जस्टवाड़ी चिन्यालीसौड़ और जेठू लाल (65) निवासी चिन्यालीसौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार लीला कदेवी पत्नी मुरारी लाल ग्राम जस्टवाड़ी, प्रेमा देवी पत्नी जेठू लाल निवासी चिन्यालीसौड़ और फगण लाल निवासी जस्टवाड़ी बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना का पता चलने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 सेवा से कंडी पीएचसी पहुंचाया। जहां प्रेमा देवी और फगण लाल की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। परिजनों ने मृतकों का पोस्टमार्टम पीएचसी कंडी में ही कराने की मांग की है।