फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   two block devlopment officer will be removed from the post

दो खंड विकास अधिकारियों को हटाने के निर्देश

Wed, 16 Dec 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 16 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतना भिलंगना और जौनपुर के खंड विकास अधिकारियों को भारी पड़ा। मनरेगा और ग्राम्य विकास के कार्यों में प्रगति नहीं होने से खफा डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने जिला विकास अधिकारी से कहा है कि घनसाली और जौनपुर के खंड विकास अधिकारियों को तत्काल उनके पद से हटा दें। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को जिला सभागार में मनरेगा और ग्राम्य विकास के कार्यों की समीक्षा लेते हुए डीएम खैरवाल ने कहा कि मनरेगा मजदूरी का समय से भुगतान किया जाए। उन्होंने बजट होने के बावजूद धनराशि अवमुक्त नहीं करने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीडीओ को भिलंगना के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह असवाल और जौनपुर के वीर सिंह राणा को पद से हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि अगली समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से ही प्रगति का प्रस्तुतीकरण करवाया जाए। जिला पूर्ति अधिकारी को 17 दिसंबर तक सभी पूर्ति निरीक्षकों की बैठक कर पूर्ण सूचियों के साथ उपस्थित होने को कहा। बैठक में सीडीओ डा. अहमद इकबाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed