{"_id":"628cf9fe5986f5233634c271","slug":"tunnel-ready-now-electricity-is-needed-new-tehri-news-drn412646575","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरंग बनकर तैयार, अब बिजली की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरंग बनकर तैयार, अब बिजली की दरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा तेजी से परवान चढ़ रही है, लेकिन यात्रा मार्ग पर लचर व्यवस्थाएं लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर चंबा शहर के नीचे नवनिर्मित सुरंग में पसरा अंधेरा वाहन चालकों और पर्यटकों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरंग में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने की मांग की है।
चारधाम परियोजना सड़क चौड़ीकरण के तहत चंबा बाजार के ठीक नीचे सुरंग बनाई गई है। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही चंबा बाजार में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पुलिस ने नवनिर्मित सुरंग से चार धाम यात्रा का ट्रैफिक शुरू कर दिया है। सुरंग से चारधाम वाहनों का यातायात शुरू होने से नगर में जाम की समस्या से राहत तो मिली है, लेकिन सुरंग के अंदर लाइटें नहीं होने के कारण अंधेरे में वाहन चालकों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि सुरंग को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर क्रश बैरियर लगाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी और सभासद प्रशांत उनियाल ने बताया कि सुरंग में अंधेरा होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों को भी पैदल आनेजाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत बीआरओ के सहायक अभियंता एबी सिंह ने कहा कि ठेकेदार को सुरंग में बिजली लगाने को कहा जा रहा है, लेकिन वह सुरंग का विद्युतिकरण बीआरओ को ही करने की बात कह रहे हैं। जल्द ही इस मामले का निस्तारण किया जाएगा।