{"_id":"5e6bc1008ebc3ea81577a8ca","slug":"try-together-to-eliminate-malnutrition-new-tehri-news-drn339087294","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण दूर करने को मिलकर करें प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण दूर करने को मिलकर करें प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण अभियान पखवाड़ा के तहत पोषण जागरूकता मेले का आयोजन किया। पोषण जागरूकता मेले का विधायक धन सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत सप्ताह में चार दिन बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दूध, अंडे, फल समेत अन्य पौष्टिक आहर दिया जा रहा है। कुपोषण दूर करने के लिए योजना को जन-जन तक पहुंचाया जाए। इसके लिए सभी लोग मिलकर काम करें।
बारात घर में आयोजित जागरूकता मेले में जिला कार्यक्रम अधिकारी संदीप अरोड़ा ने बताया कि आठ से 22 मार्च तक पोषण जागरूकता अभियान पखवाड़ा चल रहा है। छह वर्ष तक के बच्चों का वजन के साथ लंबाई नापने, प्रतिवर्ष कुपोषण की दर को दो प्रतिशत करने, महिलाओं, धार्ती महिलाओं में खून की कमी दूर करने को पोषित आहर, टीकाकरण, आयरन की गोलियां आदि दी जा रही है। पौड़ी की परम संस्था के कलाकारों ने नुक्कड़, नाटक, गीतों के माध्यम से जागरूक किया। एकीकृत आजीविका संवर्द्धन के उत्साह स्वायत्त सहकारिता, स्वास्थ्य, वन स्टाप सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र, महिला शक्ति केंद्र आदि ने पारंपरिक अनाज, भोजन, उत्पाद आदि की प्रदर्शनी भी लगाई। इस मौके पर जाखणीधार की पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, भाजपा के जिला मंत्री उदय रावत, बलवीर नेगी, हरि सिंह पुंडीर, राजेंद्र चौहान, रजनी लखेड़ा, राखी असवाल, बीना सजवाण, रश्मि बिष्ट, अर्चना आदि मौजूद थे।