फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Truck Overturns Near Jakhdhar; Traffic Disrupted for Four Hours

Tehri News: जाखधार के समीप पलटा ट्रक, चार घंटे बाधित रहा यातायात

Sat, 02 May 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 02 May 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Truck Overturns Near Jakhdhar; Traffic Disrupted for Four Hours
नई टिहरी। टिहरी-श्रीनगर मार्ग पर शनिवार सुबह जाखधार के समीप एक ट्रक सड़क पर पलटने से चार घंटे तक यातायात बाधित रहा जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने दोपहर एक बजे के लगभग कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को किनारे का यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे जाखधार-पौखाल के बीच सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया था। ट्रक में सवार चालक और परिचालक सुरक्षित बच निकले। घनसाली थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि ट्रक पलटने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया गया था। पुलिस ने यातायात डायवर्जन करते हुए नई टिहरी व चंबा से श्रीनगर जाने वाले वाहनों को टिपरी से वाया हिंडोलाखाल होते हुए देवप्रयाग जबकि मलेथा से चंबा व नई टिहरी आने वाले वाहनों को देवप्रयाग की ओर डायवर्ट किया जिसके बाद ट्रक को हाईवे से हटाने की कार्रवाई की गई। अपराह्न करीब डेढ़ बजे ट्रक को साइड कर यातायात सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed