{"_id":"586fc93b4f1c1ba37815b8c0","slug":"truck-collided-with-the-bus-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से टकराई बस, पांच चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई बस, पांच चोटिल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश से नेशनल एकेडमी इंडियन रेलवे के यात्रियों को लेकर उत्तरकाशी जा रही एक बस कमांद के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार चालक सहित इंडियन रेलवे के पांच लोग चोटिल हो गए। पीएचसी में उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
नेशनल एकेडमी इंडियन रेलवे लाल बाग बडोदरा गुजरात का एक दल शुक्रवार को ऋषिकेश से एक बस हायर कर डोडीताल उत्तरकाशी जा रहा था। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब बस ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कमांद-कंडीसौड़ के बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई, जिससे बस में सवार चालक भीम सिंह पुत्र बलवीर निवासी ऋषिकेश और इंडियन रेलवे के वेंनसन पुत्र वाइनेन जैकव, सांगी पुत्र एसके जैन, रोहन पुत्र कमर, अविनाश कौर पुत्र अमर कौर सभी निवासी लाल बाग बडोदरा गुजरात सभी चोटिल हो गए, जबकि ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर राजस्व उपनिरीक्षक जितेंद्र जोशी और सुनील चमोली ने घायलों को 108 सेवा से कंडीसौड़ पीएचसी में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बाबत किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन