फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Treatment will be found on a phone sitting at home.

घर बैठे एक फोन पर मिलेगा इलाज

Mon, 15 May 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला , चंबा (टिहरी)
ब्यूरो/अमर उजाला , चंबा (टिहरी) Updated Mon, 15 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Treatment will be found on a phone sitting at home.
phone

अब जल्द ही ग्रामीणों को छोटी-छोटी बीमारियों के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ऐसा पहली बार होगा कि जब घर बैठे एक फोन पर ही निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सकेगा। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 20-30 मई तक परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद योजना परीक्षण में सफल रही, तो योजना को विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा। पहले चरण में यह योजना सिर्फ चंबा विकासखंड के अंतर्गत शुरू की जा रही है।

विज्ञापन


अभी तक लोगों को घर बैठे आय, मूल निवास का प्रमाणपत्र बनाने की सहूलियत मिलती थी, लेकिन अब ग्रामीणों को घर बैठे ही स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी और वह भी बिल्कुल फ्री। डीएम टिहरी ने स्वास्थ्य सुविधा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए नया बीड़ा उठाया है। योजना के लिए 108 की तरह 555 टोल फ्री नंबर बनाया जाएगा। कोई भी ग्रामीण निशुल्क टोल फ्री नंबर पर फोन कर सकेगा।
विज्ञापन


जहां फार्मासिस्ट स्तर के प्रशिक्षित फोन रिसीव करेंगे। इसके बाद फोन से बीमारी के सभी लक्षणों को जानने के बाद निकटवती संबंधित सीएचसी या पीएचसी से एएनएम घर जाकर ग्रामीणों को दवाइयां उपलब्ध कराएगी। साथ ही अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित अस्पताल पहुंचने से पूर्व भी फोन से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ले सकेंगे। डीएम ने विकासखंड चंबा से योजना को शुरू करने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चंबा के ग्रामीणों को छोटी बीमारियों और स्वास्थ्य परामर्श के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़े। इसके लिए घर बैठे निशुल्क स्वास्थ्य योजना शुरू करने की योजना बना दी गई है। यदि प्रथम परीक्षण में योजना खरी उतरी, तो अगले माह से योजना को धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा
-सोनिका, डीएम टिहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed