{"_id":"62224559ed5b142fb0341789","slug":"treatment-of-new-danger-zone-started-on-gangotri-highway-new-tehri-news-drn405598292","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: गंगोत्री राजमार्ग पर नए डेंजर जोन का ट्रीटमेंट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: गंगोत्री राजमार्ग पर नए डेंजर जोन का ट्रीटमेंट शुरू
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर यात्रियों को जल्द ही नए स्लाइडिंग जोन और डेंजर जोन से राहत मिलेगी। बीआरओ की टीम ने हाईवे पर भिन्नू गदेरे के निकट, नागणी और चंबा में डेंजर जोन का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।
टिहरी जिले में ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, लेकिन ऑल वेदर रोड बनने के बाद अभी भी ऋषिकेश-गंगोत्री हाइवे पर कई डेंजर जोन खतरा बने हुए हैं, जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि पिछली बरसात में फकोट के पास भिन्नू गदेरे में राजमार्ग का करीब 40 मीटर हिस्सा बह गया था, जिससे चार दिन तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। साथ ही नागणी के निकट भी पहाड़ी से भूस्खलन होने से खतरा बना हुआ है। अब बीआरओ ने हाईवे पर फकोट के पास क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए एनएच पर सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है। वहीं, नागणी के निकट भी पिछले दिनों चट्टानें हाइवे पर आ गई थीं। बीआरओ पहले इन चट्टानों को तोड़ने का काम कर रहा है। इनको हटाने के बाद सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू किया जाएगा। साथ ही चंबा में मुख्य बाजार के निकट हाईवे पर एक छोर से धंसने की वजह से आवागमन में खतरा बना हुआ है। इस पर भी सुरक्षा दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के जेई प्रवीन पाटिल ने बताया कि भिन्नू खाले के निकट सुरक्षा दीवार बनाने, नागणी में बोल्डरों को तोड़ने का कार्य शुरू किया गया है। इसके बाद सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। चंबा में भी सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।