फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traffic started on Manjaf-Gholdani road on the intervention of MLA

विधायक के हस्तक्षेप पर मांजफ-घोल्डाणी मार्ग पर आवागमन शुरू

Fri, 12 Nov 2021 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Traffic started on Manjaf-Gholdani road on the intervention of MLA
एक सप्ताह से बंद ओण और ढुंगमंदार पट्टी को जोड़ने वाली मांजफ-घोल्डाणी मोटर मार्ग विधायक विजय सिंह पंवार के हस्तक्षेप के बाद आवागमन के लिए खुल गई है। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण के कारण प्रभावित हुए ग्रामीणों का मुआवजा भुगतान तत्काल किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मांजफ-घोल्डाणी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए मांजफ के जिन ग्रामीणों ने भूमि दी थी। उन्होंने लोनिवि की ओर से लंबे समय बाद भी मुआवजा न मिलने के कारण उन्होंने मार्ग पर दीवार और गड्डा बनाकर आवागमन के लिए बंद कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप था कि लोनिवि ने उनके खेती की रजिस्ट्री अपने नाम पर सड़क तो बना ली, लेकिन लंबे समय बाद भी मुआवजा नहीं किया। बृहस्पतिवार देर शाम विधायक विजय सिंह पंवार लोनिवि के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ वार्ता कर अधिकारियों को तत्काल मुआवजा भुगतान के निर्देश दिए। कहा कि सरकार ने 35 लाख रुपये फरवरी और 28 लाख की धनराशि मुआवजा भुगतान को सितंबर में दी है। इस मौके पर लोनिवि के एई मोहन सिंह चौहान, जेई सुरेश भट्ट, अमीन सुरेंद्र दत्त सेमवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल, जयेंद्र सेमवाल, प्रधान गुमान सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed