{"_id":"587512de4f1c1bb037ba8aa5","slug":"traffic-on-routes-to-be-dangerous-fall-frost","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाला गिरने से मार्गों पर खतरनाक हुआ आवागमन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाला गिरने से मार्गों पर खतरनाक हुआ आवागमन
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी मोटर मार्ग चौथे दिन भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है, जिससे लोगों के साथ ही पर्यटकों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल हाइवे डोईवाला ने जेसीबी लगाकर सड़क से बर्फ तो हटा दी, लेकिन काणाताल से धनोल्टी के बीच में मौसम खुलने पर पाला जम गया है। जिससे वाहनों का संचालन खतरनाक बना हुआ है। छोटे वाहन चालक जोखिम उठाकर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
सात जनवरी को धनोल्टी से चोपड़ियाल गांव के बीच हुई भारी बर्फबारी से चंबा-मसूरी मोटर मार्ग बंद हो गया था। एनएच डोईवाला ने जेसीबी लगाकर सोमवार शाम तक चंबा-धनोल्टी मार्ग पर पसरी बर्फ को साफ कर दिया था, लेकिन पूरी तरह से बर्फ साफ नहीं होने और मौसम खुलने के बाद कई स्थानों में बर्फ के ऊपर पाला जम रहा है। जिससे वाहनों के रपटने का खतरा बना है।
विज्ञापन
खतरे को देखते हुए धनोल्टी-मसूरी मोटर मार्ग पर चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। ग्रामीणों को सड़क में घंटों खड़े होकर छोटे वाहनों की प्रतिक्षा करनी पड़ रही है। ग्रामीण गिरवीर रमोला ने बताया कि बर्फ के ऊपर पाला गिरने से छोटे वाहनों के रपटने से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
एनएच को पाले से निपटने की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे बड़े वाहनों का संचालन भी जल्द शुरू हो सके। एनएच डोईवाला के एमपीएस रावत का कहना है कि जेसीबी से बर्फ हटा दी गई है, अब संवेदनशील स्थानों पर पाले से निपटने के लिए मजदूरों से चूना डलवाया जा रहा है। उसके बाद खतरा कुछ कम हो सकता है।