फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Traders became unemployed due to drowning of shops

दुकानें डूबने से बेरोजगार हुए व्यापारी

Sun, 12 Sep 2021 09:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Traders became unemployed due to drowning of shops
टिहरी बांध की झील बनाने के कारण थौलधार ब्लॉक के सिरांई और छाम के 145 ग्रामीण व्यापारियों की दुकानें डूब गई थी। दुकानें डूबने के दौरान पुनर्वास और टीएचडीसी ने प्रभावितों को दूसरे स्थान पर भूखंड आवंटन का भरोसा दिया था, लेकिन 29 प्रभावितों को 16 साल बाद भी दुकान निर्माण को भूखंड आवंटित नहीं हुए थे।
विज्ञापन

भागीरथी घाटी के आसपास के कस्बाई बाजारों को ग्रामीण छोटी-छोटी दुकानें संचालित कर आजीविका संवर्द्धन करते थे, लेकिन वर्ष 2005 में टिहरी बांध की झील बनने के कारण 145 से अधिक दुकानें झील में डूबी थी। इस दौरान पुनर्वास निदेशालय और टीएचडीसी ने प्रभावितों को जल्द दुकान निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया था। निदेशालय ने वर्ष 2010-11 में 116 दुकानदारों को डोबरा से लेकर अन्य स्थानों पर व्यवसायिक भूखंड आवंटित किए, लेकिन 29 दुकानदारों को 16 साल बाद भी भूखंड नहीं मिल पाए हैं। प्रभावित व्यापारी भाग सिंह, बीर सिंह, सोबन, सुशील, राधाराम ने बताया कि झील बनने से पहले वह टिहरी-उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरांई और छाम में अपना छोटा मोटा व्यवसाय कर परिवार का भरण पोषण कर रहे थे, लेकिन उनकी दुकानें झील में डूबने से वह बेरोजगार घूम रहे हैं। इस संबंध में अवस्थापना खंड पुनर्वास के अधिशासी अभियंता धीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए कार्रवाई चल रही है। जल्द ही प्रभावित दुकानदारों की समस्याएं हल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed