{"_id":"695a6c77f09a6fa7e804ffa0","slug":"to-prevent-migration-promote-the-production-of-medicinal-herbs-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-116631-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पलायन रोकने के लिए जड़ी-बूटी उत्पादन को दें प्रोत्साहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पलायन रोकने के लिए जड़ी-बूटी उत्पादन को दें प्रोत्साहन
Sun, 04 Jan 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 04 Jan 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
जड़ी-बूटी किसान मेले में बोले, समिति के अध्यक्ष कोठियाल
घनसाली (टिहरी)। पौखाल में आयोजित जड़ी-बूटी किसान मेले में पलायन रोकने के लिए गांवों में जड़ी बूटी का उत्पादन करने, सरकार से सब्सिडी उपलब्ध कराने और काश्तकारों को प्रोत्साहन देने की मांग की गई।
रविवार को पौखाल के पाली में आयोजित मेला में समिति के अध्यक्ष घनश्याम कोठियाल ने कहा कि जड़ी-बूटी मेले का उद्देश्य स्वरोजगार और पलायन रोकना है। कमलेश्वर कंसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शौकिन भंडारी ने भी कहा कि ऐसे आयोजन नियमित किए जाने चाहिए। जड़ी-बूटी संस्थान के मास्टर ट्रेनर गोपाल राम भट्ट ने कहा कि मेले के माध्यम से लोगों को आजीविका संवर्धन के लिए जागरूक किया जा रहा है।भिलंगना वैली संस्था के रविंद्र डंगवाल ने मेले में गरुडा एग्रो एक्सप्रेस ड्रोन की जानकारी दी। इस मौके पर रेखा भट्ट, हिम्मत रावत, गजेंद्र पैन्यूली, दौलत राम कंसवाल, सुनील खत्री, अनीता राणा, राकेश भट्ट, गोविंद नेगी, वीरेंद्र नेगी, विजय सेमवाल, राकेश लाल, हेमवंती बिष्ट, शांति देवी, सुनीता, बबीता मौजूद रही।