{"_id":"581a182c4f1c1bad31436d95","slug":"to-assure-students-broke-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर छात्रों ने तोड़ा अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर छात्रों ने तोड़ा अनशन
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
घनसाली के बालगंगा महाविद्यालय में जूस पिलाकर छात्रों का अनशन तुड़वाते एसडीएम व प्राचार्य।
बालगंगा महाविद्यालय की पांच सूत्री मांग को लेकर एक नवंबर से अनशन शुरू करने पर प्रशासन और टीएचडीसी हरकत में आया है। दो नवंबर को महाविद्यालय में अनशन स्थल पर पहुंचे प्रशासन ने उन्हें मांगों के निराकरण के लिए लिखित आश्वासन दिया है, जिसके बाद छात्र नेताओं ने फिलहाल एक सप्ताह तक अनशन स्थगित कर दिया है। उन्होंने तय समय पर कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
बुधवार को अनशन स्थल पर पहुंचे एसडीएम एनएस नबियाल और टीएचडीसी सेवा दायित्व के वरिष्ठ अभियंता कुलदीप बडोनी ने मांगों के बाबत अनशनकारी छात्र संघ अध्यक्ष उदय नेगी और प्रदीप कुमार को लिखित आश्वासन दिया कि महाविद्यालय की ओर से प्रस्ताव भेजे जाने पर टीएचडीसी सीएसआर मद से कंप्यूटर, शिक्षण सामग्री और कंप्यूटर कक्ष उपलब्ध कराएगी। सीएसआर की बैठक में कालेज प्रतिनिधि और प्रबंध समिति को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
एससी छात्रों की छात्रवृत्ति 10 दिनों के भीतर खाते में भेज दी जाएगी। एमए की कक्षाएं संचालित करने के लिए जल्द ही प्रमुख विजय गुनसोला और आर्यन छात्र संगठन के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत जोशी सीएम से मुलाकात करने जाएंगे। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने कहा कि सीएम की घोषणा के दो करोड़ जब तक आते नहीं विश्वास नहीं करें। एसडीएम और प्राचार्य डा. एसडी जोशी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर प्रमुख विजय गुनसोला, धनीलाल शाह, शूरवीर लाल, प्रेमलाल त्रिकोटिया, गोविंद राणा, धर्म सिंह, राजेंद्रपाल परमार, प्रशांत जोशी और प्रीतम पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन