{"_id":"0a393e1d19e9faecc831cdb6d49c3679","slug":"tihari-paryatan-utsav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशन और कल्पना के गीतों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशन और कल्पना के गीतों पर झूमे दर्शक
नई टिहरी
Updated Mon, 30 Nov 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी झील साहसिक पर्यटन उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक किशन महिपाल और कल्पना चौहान के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। उत्सव के सफल संचालन पर पर्यटन विभाग ने जोरदार आतिशबाजी कर लोगों को रोमांचित किया।
रविवार को बौराड़ी स्टेडियम में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ पर्यटन एवं युवा कल्याण मंत्री दिनेश धनै ने किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव झील और आसपास क्षेत्रों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि टिहरी बांध की झील में 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। इस बीच लोकगायक किशन महिपाल ने घुर घुरांदी घुघूती से कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कई गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीत रानीखेता राम ढोला, स्याली बंपाली और हे रूड़ी पर दर्शक नाचने को मजबूर हो गए। लोकगायिका कल्पना चौहान ने बेडू पाको बारो मासा, रेशमा शाह ने जौमीला का पाणी और बीना बोरा ने भी कई गीतों की प्रस्तु़तियां दी। बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का दर्शकों ने देर रात तक खूब लुत्फ उठाया। इस मौके पर चंबा ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, जिला पंचायत सदस्य रागिनी भट्ट, निदेशक संस्कृति विभाग बीना भट्ट, बलवीर नेगी, शक्ति जोशी, यूएस नेगी, एसडीएम सदर बीके तिवारी, टाडा के एसीईओ नमित रमोला, फारूख शेख आदि मौजूद थे।। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सिंह कठैत और गायक रवि गुसाईं ने किया।