{"_id":"589f3dc94f1c1b8a5f37a19a","slug":"thtyud-the-valley-and-is-just-starting-to-tehri","type":"story","status":"publish","title_hn":"थत्यूड़ से दून व नई टिहरी के लिए हो बस शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थत्यूड़ से दून व नई टिहरी के लिए हो बस शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sat, 11 Feb 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ से जिला मुख्यालय नई टिहरी व देहरादून आवागमन के लिए रोडवेज व निजी परिवहन की कोई बस सेवा नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बता दें कि ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ में उत्तरप्रदेश के समय राज्य परिवहन निगम की दो सेवाएं प्रतिदिन संचालित होती थी, लेकिन राज्य बनने के डेढ़ दशक बाद बसें बंद कर दी गई। अप्रैल 2014 व जुलाई 2015 में क्षेत्र से थत्यूड़ -देहरादून के लिए रोडवेज सेवा शुरू की गई, जो कुछ दिन बाद ही बंद कर दी गई।
विज्ञापन
थत्यूड़ से हर रोज सैकड़ों लोग व सरकारी कर्मचारी देहरादून से आवागमन करते हैं, जिन्हें टैक्सी में सफर करना पड़ता है। टैक्सियों का समय निर्धारित नहीं होने, ओवरलोडिंग व अधिक किराया वसूली आदि समस्याओं से उन्हें आए दिन दो-चार होना पड़ता है। लोगों की शिकायत है कि दून जाने वाले पैसेंजरों को शहर से करीब 10 किमी. पहले किसनपुर चुंगी में छोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
इससे उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत होती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह रावत, महामंत्री अकवीर पंवार, एसपी लेखवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन चमोली, चंद्रवीर पुंडीर, जगत असवाल ने जिला प्रशासन व परिवहन निगम से थत्यूड़ से दून व जिला मुख्यालय नई टिहरी के लिए रोडवेज बस सेवा की मांग की है।